Wednesday, 6 November 2013

रिकॉर्ड वोटिंग...20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 66 फीसदी हुआ मतदान

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोचक त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चाओं के बीच 600 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यह पिछली बार की तुलना में करीब नौ फीसदी ज्यादा है। विधानसभा की 70 सीटों पर शाम पांच बजे के बाद भीकई मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने को मिली। दिल्ली के वोटरों के जबरदस्त उत्साह के चलते यहां वोटिंग का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पिछला रिकॉर्ड 1993 के चुनाव में बना था। तब करीब 62 फीसदी वोट पड़े थे। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली में वर्ष 2008 में 57.58 फीसदी मतदान हुआ था। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने कहा है कि इस बार का वोटिंग का आंकड़ा और बढ़ सकता है। ज्यादा मतदान में सबसे प्रमुख भूमिका पहली बार वोटर बने मतदाताओं की मानी जा रही है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी व उनके पति राबर्ट बाड्रा, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी तथा मेनका गांधी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। कई जगहों पर ईवीएम में खराबी दिल्ली के कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए पहुंचे लोगों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के चलते मतदान में समस्या आई। इनमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी शामिल थे। ईवीएम की गड़बड़ी के चलते औरंगजेब लेन मतदान केंद्र पर भी मतदान में करीब एक घंटे का विलंब हुआ। तुगलकाबाद, करोलबाग, त्रिलोकपुरी, जंगपुरा और बदरपुर के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते लोगों को वोट डालने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। गड़बड़ी के चलते 50 ईवीएम मशीनों को बदला गया। सोनिया और मेनका आईं आमने-सामने, नहीं मिलीं निगाहें देश की चर्चित जेठानी सोनिया गांधी व देवरानी मेनका गांधी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने एक ही वक्त पर निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची, हालांकि खास बात यह रही कि बिल्कुल करीब आने पर भी दोनों की निगाहें नहीं मिलीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ मतदान केंद्र पहुंची थीं और उनकी गाड़ी परिसर के अंदर तक गई जबकि उनसे ठीक एक मिनट बाद मतदान केंद्र पहुंची मेनका की गाड़ी निर्माण भवन के मेन गेट पर ही रोक दी गई। उत्साह: शाम 5 बजे के बाद भी कतार में खड़े थे करीब 1.72 लाख मतदाता दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली के कुल 1.19 करोड़ मतदाओं में से करीब 80 लाख ने 810 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है्र। एक अनुमान के अनुसार, पांच बजे शाम को वोटिंग का निर्धारित समय खत्म होने के समय 1.7 लाख लोग कतार में खड़े थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान जारी रखने का फैसला किया। आयोग के मुताबिक, ओखला निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर रात करीब 9.30 बजे तक मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने कहा, 'शाम 5 बजे तक डेढ़ लाख से अधिक मतदाता कतार में खड़े थे। इसलिए हमने कतार में खड़े लोगों को मतदान के लिए अनुमति देने का फैसला किया चाहे यह देर शाम तक चलता रहे।' इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी मतदान का प्रतिशत बढऩे का महत्वपूर्ण कारण रहा।

0 comments:

Post a Comment