Tuesday, 10 December 2013

चेतावनी: भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे दो अरब लोग, खत्‍म हो जाएगी मानव सभ्‍यता


वॉशिंगटन. भारत-पाकिस्‍तान के बीच अगर परमाणु युद्ध हुआ तो पूरी मानव सभ्‍यता का विनाश हो जाएगा। दुनिया अकाल की चपेट में आ जाएगी, जिससे 2 अरब लोग काल के गाल में समा जाएंगे। नोबेल पुरस्‍कार जीत चुकी संस्‍था 'इंटरनेशनल फीजिशियंस फॉर द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार' (आईपीपीएनडब्ल्यू) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। संस्‍था की सह अध्यक्ष इरा हेलफांद का दावा है कि भारत या पाकिस्‍तान अगर अपने मौजूदा परमाणु शस्त्रागार का केवल एक अंश भी प्रयोग करते हैं तो भी करोड़ों लोग मारे जाएंगे। ‘परमाणु अकाल : दो अरब लोगों को खतरा?’ नामक यह नया अध्ययन उन पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसंधान पर आधारित है, जिन्होंने पृथ्वी के वातावरण और अन्य पारिस्थितिक तंत्र पर परमाणु विस्फोटों के प्रभाव का मूल्यांकन किया है। इससे पहले 2012 में किए गए अध्ययन में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आईपीपीएनडब्ल्यू और फिजिशियंस फॉर सोशल रिस्पांसिबिलिटी ने कहा था कि परमाणु हमले से पैदा अकाल के कारण एक अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment